लगातार पांचवें दिन घटे कोरोना के एक्टिव केस : आंकड़ा घटकर 57 हजार पहुंचा, 24 घंटे में 9 हजार 355 नए एक्टिव केस सामने आए

बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,355 केस सामने आए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हुई। कोरोना के एक्टिव केस लगातार पांचवें दिन कम हुए हैं। बीते दिन 57,410 केस दर्ज किए गए। इससे पहले 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा 67,806 एक्टिव केस आए थे।

10 दिन बाद एक्टिव के 60 हजार से कम हुए हैं। 16 अप्रैल को देश में 60,313 लोगों का इलाज चल रहा था, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता चला गया। नए केस में कमी और ज्यादातर लोगों के ठीक होने के चलते एक्टिव केस कम हो रहे हैं।

4 दिन से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे
पिछले चार दिनों में नए केस 10 हजार से कम मिले हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6,904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6,934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं। मंगलवार (25 अप्रैल) को 9,629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार यानी 26 अप्रैल को भी 9,355 केस सामने आए हैं।

इससे पहले शनिवार यानी 22 अप्रैल को कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 9,833 लोग ठीक हुए थे।

टॉप-5 राज्यों में 58% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 9,355 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 5,441 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 58% से ज्यादा है।

केरल: यहां 2,199 नए केस मिले, 3,588 लोग ठीक हुए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 13,773 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां 1,040 नए केस आए, 7 लोगों की मौत हुई। वहीं 1,320 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 21.16% है।

हरियाणा: यहां बीते दिन 866 नए केस सामने आए और 1,481 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,494 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 9.79% है। पूरी खबर पढ़ें…

महाराष्ट्र: यहां 784 नए केस मिले, एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि 1,099 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 5,233 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 4.49% है।

उत्तर प्रदेश: यहां 552 नए केस आए हैं, एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। वहीं, 934 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। यहां एक्टिव केस 3,874 हो गए हैं।

corona news corona update