देश में कोरोना का खतरा : भारत में XBB.1.5 वैरिएंट का पहला केस; स्टडी में दावा- कैंसर मरीजों के कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच गुजरात में पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस मिला है। यह ओमिक्रॉन का म्यूटेशन है। अमेरिका में यह सबसे तेजी से फैल रहा है। वहां अभी तक इसके 40% से ज्यादा मामले हैं। पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 18% था। BA.2.75 और BJ.1 से मिलकर XBB बना है। अब इससे म्यूटेट होकर XBB.1 और XBB.1.5 बने हैं।

उधर, यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो की एक स्टडी में पता चला है कि कैंसर का इलाज करवा रहे मरीजों में कोरोना से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होता है। खासतौर पर उन्हें मरीजों को जिन्हें एंटी-CD 20 दी जा रही है। कनाडा में हुई यह स्टडी जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में पब्लिश हुई है।

  • शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अमेरिका से आई 38 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। वह जबलपुर की रहने वाली है। वह कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को एयरलाइन कंपनियों को भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियमों के अनुसार चेक-इन व्यवस्था में बदलाव का निर्देश दिए।
  • कश्मीर में एसकेआईएमएस अस्पताल के निदेशक डॉ. परवेज कौल ने कहा अगले दो महीने तक भारत में कोरोना के फैसले की संभावना बहुत कम है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को 6 देशों से आने वालों के लिए RT-PCR जरूरी कर दी थी।

MP: अमेरिका से आई 38 साल की महिला कोरोना संक्रमित
शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अमेरिका से आई 38 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। वह जबलपुर की रहने वाली है, फिलहाल महिला को उसके घर में ही आइसोलेट किया गया है। महिला BF.7 वेरिएंट से संक्रमित है या नहीं, इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए महिला का सैंपल लिया गया है। महिला 23 दिसंबर को पति और बेटी के साथ अमेरिका से लौटी है।

महाराष्ट्र: 18 नए केस मिले, 14 लोग ठीक हुए
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पुणे, औरंगाबाद, नासिक और नागपुर के लोग शामिल हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 14 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच राजस्थान सरकार के साथ डूंगरपुर जिले में हेल्थ डिपार्टमेंट भी अलर्ट मोड़ पर है। इसके लिए 150 बेड रिजर्व किए गए हैं। साथ ही 38 बेड का ICU और 53 वेंटिलेटर भी तैयार किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर ने बताया कि बचाव के लिए मास्क, पीपी किट व अन्य डिस्पोजेबल सामग्री भी रेडी स्टॉक में है।

General News India News