जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान में करियर बनाने को 550 से अधिक वैज्ञानिक स्वदेश लौटे

जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान में करियर बनाने को 550 से अधिक वैज्ञानिक स्वदेश लौटे

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 36वें स्थापना दिवस समारोह में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 550 से अधिक भारतीय जैव प्रौद्योगिकीविद प्रतिष्ठित रामलिंगास्वामी फेलोशिप के तहत अनुसंधान में करियर बनाने के लिए स्वदेश लौट आए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार और निजी दोनों क्षेत्रों से प्राप्त भारी समर्थन के कारण जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और भारत को दुनिया के शीर्ष 12 जैव प्रौद्योगिकी स्थलों में शामिल किया जा रहा है। साथ ही बताया कि 550 वैज्ञानिकों में से 300 को देश के विभिन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों से जोड़ा गया है।

बता दें, रामलिंगास्वामी फेलोशिप जैव प्रौद्योगिकी विभाग की एक प्रतिष्ठित योजना है, जिसे 2006-07 में विदेश में काम कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों को वापस लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

Delhi News India News