तुर्की ने यूक्रेन के आक्रमण को काला सागर तक रूसी उद्धपोतो के परिचालन को सीमित किया

तुर्की ने यूक्रेन के आक्रमण को काला सागर तक रूसी उद्धपोतो के परिचालन को सीमित किया

इस्तांबुल। तुर्की ने रविवार को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को एक ‘युद्ध कहा। नाटो के सदस्य तुर्की ने एक अंतरराष्ट्रीय समझौते के कुछ हिस्सों को लागू करने का वादा किया, जो संभावित रूप से भूमध्य सागर से काला सागर तक रूसी युद्धपोतों के परिचालन को सीमित कर देगा।

कीव ने अंकारा से और रूसी जहाजों को काला सागर में प्रवेश करने से रोकने की अपील की थी। इसी रास्ते से मास्को ने यूक्रेन के दक्षिणी तट पर घुसपैठ शुरू की थी। इस महीने लगभग छह रूसी युद्धपोत और एक पनडुब्बी ने तुर्की के जलडमरूमध्य को पार किया। तुर्की के विदेश मंत्री मेव्लुट कावुसोग्लू ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘यूक्रेन में स्थिति आधिकारिक तौर पर एक युद्ध है। हम मॉन्ट्रो कन्वेंशन को लागू करेंगे।

बता दें कि 1936 के मॉन्ट्रो कन्वेंशन के तहत तुर्की का डार्डानेल्स और बोस्फोरस जलडमरूमध्य पर नियंत्रण है जो भूमध्यसागरीय और काला समुद्र को जोड़ता है। युद्ध के दौरान या यदि खतरा हो तो युद्धपोतों के मार्ग को सीमित कर सकता है। अपनी पश्चिमी प्रतिबद्धताओं और मास्को के साथ घनिष्ठ संबंधों को संतुलित करते हुए अंकारा ने कहा है कि रूसी हमला अस्वीकार्य है, लेकिन रविवार तक स्थिति को युद्ध के रूप में वर्णित नहीं किया था।

Delhi News India News