पीलीभीत को मिली विश्वस्तरीय पहचान, मुरली को योगी सरकार ने बनाया ब्रांड

पीलीभीत को मिली विश्वस्तरीय पहचान, मुरली को योगी सरकार ने बनाया ब्रांड

गुजरात के जामनगर की सबसे लंबी बांसुरी का रिकॉर्ड तोड़ने वाली पीलीभीत की विश्व विख्यात बांसुरी को सदर विधायक संजय गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा।

बांसुरी के काम को दुनिया के मंच तक पहुंचाने में सरकार के प्रयासों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामने रखा। कहा कि आपकी मुरली को भगवान कृष्ण ने पांच हजार वर्ष पूर्व मान्यता दी। पिछली सरकारों ने इसे भुला दिया। ओडीओपी के तहत भाजपा सरकार ने बांसुरी को ब्रांड बना दिया। इससे पीलीभीत को विश्वस्तरीय पहचान मिली।

राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित जन विश्वास यात्रा की जनसभा में बांसुरी को ओडीओपी में शामिल करने के बाद लगातार शासन व प्रशासन के स्तर से हुए प्रयासों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से सराहा।

बांसुरी के अलावा पीलीभीत के मेहनतकश लोगों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि आज ग्गर्व की बात है कि बांसुरी का जब नाम लिया जाता है तो पीलीभीत का नाम सबसे पहले सामने आता है।

Delhi News India News