खुद को आग के हवाले कर विवाहिता छत से कूदकर दी जान

खुद को आग के हवाले कर विवाहिता छत से कूदकर दी जान

कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज कशिया में रविवार की देर रात एक महिला ने पति से विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर लिया। इसके बाद छत से कूदकर जान दे दी। सूचना पर कोखराज पुलिस सहित सीओ सिराथू जांच के लिए पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज कशिया की रजनी केसरवानी पत्नी अतुल केसरवानी के बीच रविवार की देर रात आपस में विवाद हुआ। विवाद के बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर छत से कूदकर जान दे दी। चर्चा रही कि अतुल नशे का आदी है। उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था। रविवार की रात को भी मामूली बात पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर अतुल ने पत्नी को पीट दिया। इससे आहत होकर रजनी ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Delhi News India News