दिल्ली के लोगो को जाम से बचने के लिए धनतेरस पर मेट्रो-बस का प्रयोग करने की दी सलाह..

दिल्ली के लोगो को जाम से बचने के लिए धनतेरस पर मेट्रो-बस का प्रयोग करने की दी सलाह..

राजधानी वासियों को मंगलवार को धनतेरस पर जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। राजधानी की 70 से अधिक बड़ी और छोटे बाजारों, मेट्रो स्टेशन के आसपास, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की निगरानी रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक जाम और यातायात से जुड़ी जानकारियों के लिए पुलिस के ट्विटर हैंडल सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखने की सलाह दी है।

साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े करने और सार्वजनिक वाहनों का अधिक से अधिक प्रयोग करने को कहा है। धनतेरस को सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। चांदनी चौक, करोल बाग, लाजपत नगर, सदर बाजार, सरोजिनी नगर और साउथ एक्सटेंशन जैसे प्रमुख बाजारों में ज्वैलरी की दुकानें हैं। इन जगहों पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जाएगी।

जाम लगने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मार्केट के अंदरूनी हिस्सों में वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। धनतेरस पर शाम के वक्त अक्सर सड़क पर जाम से जूझना पड़ता है। त्योहार पर सड़क पर ट्रैफिक भी ज्‍यादा होता है। लोगों को भीड़भाड़ से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।

कनॉट प्लेस, ग्रीन पार्क, नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश, मालवीय नगर, साकेत, लाजपत नगर, गांधी नगर, यूसुफ सराय, विकास मार्ग, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, द्वारका, कमला नगर, बारापुला फ्लाईओवर, अरबिंदो मार्ग, सरिता विहार, छतरपुर, केशवपुरम, शकरपुर, द्वारका मोड़, चांदनी चौक, करोल बाग, लाजपत नगर, सदर बाजार, सरोजिनी नगर और साउथ एक्सटेंशन।

Delhi News India News