संगीतकार मनोज मुंतशिर के वीडियो पर छिड़े विवाद..

संगीतकार मनोज मुंतशिर के वीडियो पर छिड़े विवाद..

हिंदी फिल्मों के गीतकार मनोज मुंतशिर के मुगल बादशाहों की तुलना डकैतों से करने वाला वीडियो जारी करने के बाद विवाद हो गया है। गुरुवार को फिल्मोद्योग के उनके कई सहकर्मियों ने ट्विटर के जरिये उन पर घृणा फैलाने का आरोप लगाया।

केसरी और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले मुंतशिर ने 24 अगस्त को ट्विटर पर आप किसके वंशज हैं? शीर्षक वाला एक विवादास्पद वीडियो डाला था। फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत कुछ लोगों ने इस वीडियो के लिए उनका समर्थन भी किया।

Delhi News India News