Dillinews7 ROZGAAR – इंडिया पोस्ट में स्पोर्ट्स कोटे की निकली भर्ती, 1899 पदों पर होंगी नियुक्तियां

इंडिया पोस्ट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए 1899 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पदों पर की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2023 से शुरू हो गए हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। आयु सीमा 18-27 वर्ष है।

इंडिया पोस्ट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए 1899 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पदों पर की जाएंगी। इंडिया पोस्ट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2023 से शुरू हो गए हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 9 दिसंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।

भर्ती के जरिए पोस्टल असिस्टेंट के लिए 598 पद, सोर्टिंग अस्सिटेंट के लिए 143 पद, पोस्टमैन के लिए 585 पद, मेल गार्ड के लिए 3 पद और मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए 570 पद आरक्षित हैं। ये भर्तियां सभी राज्यों में की जाएंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद जल्द से जल्द आवेदन कर दें। क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी व महिला अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तक रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
– पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।

– अब लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
– इसके बाद फीस जमा करें और सबमिट करें।
– अब फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

rozgaar