हरियाणा मैत्री संघ के हरियाली तीज सावन महोत्सव की 17 एवं 18 अगस्त को रहेगी धूम

हरियाणा मैत्री संघ के हरियाली तीज सावन महोत्सव की 17 एवं 18 अगस्त को रहेगी धूम

वाच्या ज्वेल्स करोल बाग की ओर से तीज क्वीन अवार्ड विनर को डायमंड रिंग उपहार में दी जाएगी।

पीतमपुरा (संवाददाता)।

सुप्रसिद्ध सामाजिक- सांस्कृतिक संस्था हरियाणा मैत्री संघ की ओर से आगामी 17 एवं 18 अगस्त को विशाल स्तर पर दो दिवसीय हरियाली तीज सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व निगम पार्षद श्रीमती सविता गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा मैत्री संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. नंदकिशोर गर्ग का सान्निध्य भी समारोह को मिलेगा और इस समारोह की अध्यक्षता हरियाणा मैत्री संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता माजरिया करेंगे।


उल्लेखनीय है कि पहले दिन बृहस्पतिवार, 17 अगस्त को केवल सदस्य परिवारों के लिए सायं 4 बजे से लाइव मेहंदी (निःशुल्क) एवं चाट पकौड़ी की शानदार व्यवस्था हरियाणा मैत्री भवन पीतमपुरा के प्रांगण में ही की जाएगी। इसके उपरान्त दूसरे दिन शुक्रवार, 18 अगस्त को पीतमपुरा स्थित रमादा होटल के पास स्थित बत्रा टेंट के विशाल पण्डाल में शाम 5 बजे से हरियाली तीज महोत्सव का विशाल आयोजन किया जाएगा।


हरियाणा मैत्री संघ द्वारा आयोजित किये जाने वाले हरियाली तीज सावन महोत्सव के विशेष आकर्षणों में पुरानी दिल्ली की लज़ीज़ चाट पकौड़ी, सर्वोच्च हरियाणवी परिधान दम्पत्ति उपहार, तीज क्वीन अवार्ड (जिसमें वाच्या ज्वैल्स की ओर से डायमंड रिंग दी जाएगी), खरीदारी के विभिन्न स्टॉल्स के साथ-साथ सदस्य परिवारों की महिलाओं के लिए लाइव मेंहदी-चूड़ी का निःशुल्क स्टॉल भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

इसके अतिरिक्त स्टेज नृत्य, रास संगीत, हरियाणवी एवं राजस्थानी गीत, पारिवारिक खेल एवं अन्य विशेष उपहार भी समारोह में दिये जाएंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हरियाणा मैत्री संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. नंदकिशोर गर्ग, प्रेरक ईश्वर गुप्ता, मुख्य सलाहकार गोपाल गोयल, अध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता माजरिया, वरिष्ठ उपप्रधान नरेन्द्र कुमार गर्ग, महामंत्री रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सतपाल गोयल, उपप्रधान रमेश कनोडिया, सुभाष गोयल, रमेश गुप्ता, रामबिलास गोयल, सुरेन्द्र बंसल एवं हरिनारायण सिंघल, मंत्री श्रीमोहन गर्ग, महावीर प्रसाद गर्ग, वीरेन्द्र अग्रवाल, संजय गुप्ता, सतनारायण गोयल एवं विवेक मित्तल, सांस्कृतिक मंत्री प्रवीण कूलवाल तथा प्रचार मंत्री अनिल मोदी का सराहनीय योगदान है।

Haryana News