MP पुलिस में 7000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-8वीं पास करें अप्लाई

MP पुलिस में 7000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-8वीं पास करें अप्लाई

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कॉन्स्टेबल के 7000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए हाईस्कूल और 8वीं पास आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आवेदन 26 जून 2023 से शुरू होगा। वहीं, अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का स्टेप्स esb.mp.gov.in पर दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से की जाएगी। भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के कुल 7090 पदों को भरा जाएगा। इन पदों सिपाही जीडी विशेष सशस्त्र बल के लिए 2646 और सिपाही जीडी के 4444 पदों को भरा जाएगा। वहीं सिपाही जीडी, रेडियो आपरेटर के 321 पद भरे जानें हैं।

योग्यता
सिपाही जीडी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, एसटी वर्ग के लिए योग्यता 8वीं पास रखी गई है। हालांकि, सिपाही रेडियो आपरेटर पद के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना चाहिए।

उम्र सीमा
आवेदकों के आयु की गणना 10 जुलाई 2023 से की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, तकनीकी परीक्षा और पीईटी के जरिए किया जाएगा।

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करने के बाद लॉग इन करें।
  • इसके बाद फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Tech news