ऐपल के बाद गूगल ने खेला भारत पर दांव! चीन को दिया जोरदार झटका

ऐपल की तरह गूगल भी अपना स्मार्टफोन प्रोडक्शन चीन से भारत शिफ्ट करने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि चीन के ऑप्शन में गूगल के पास वियतनाम और भारत दो ऑप्शन थे। लेकिन गूगल ने अपने ऑप्शन के तौर पर भारत को चुना है। गूगल स्मार्टफोन को भारत में बनाने और बेचने के लिए की सारे सप्लायर्स के साथ बातचीत कर रहा है।

बता दें कि भारत सरकार की ओर से लोकल स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को कई तरह की रियायत दे रही है। इसकी वजह से दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां चीन को छोड़कर भारत की तरफ रुख कर रही हैं। इससे पहले दिसंबर में सुंदर पिचाई ने इशारा किया था कि उनकी कंपनी जल्द भारत में मेड इन इंडिया गूगल पिक्सल फोन का निर्माण शुरू कर सकती है।

भारत में बिक्री बढ़ाना चाहता है गूगल
ऐप्पल और सैमसंग पहले से ही अपने स्मार्टफोन का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर सकती हैं। बता दें कि ऐपल साल 2025 तक अपने प्रोडक्शन का 18 फीसद तक भारत में शिफ्ट कर सकता है। गूगल भारत में अपने स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ाना चाहता है। दरअसल गूगल पिक्सल फोन को भारत में अच्छा रेस्पांस नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि गूगल ने भारत में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बजाय मिड-रेंज स्मार्टफोन पर ध्यान दे रहा है।

Tech news