UP Assembly Election: BJP के ख‍िलाफ भागीदारी मोर्चा में ओवैसी के बाद होगी AAP की इंट्री! केजरीवाल से म‍िलेंगे SBSP प्रमुख राजभर

UP Assembly Election: BJP के ख‍िलाफ भागीदारी मोर्चा में ओवैसी के बाद होगी AAP की इंट्री! केजरीवाल से म‍िलेंगे SBSP प्रमुख राजभर

त्तर प्रदेश में व‍िधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पुरानी सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) यूपी में भागीदारी संकल्प मोर्चा बना रही है। इसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को शाम‍िल करने के बाद SBSP अब आम आदमी पार्टी को जोड़ने की कवायद में जुट गई है। SBSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा कि वह 17 जुलाई को दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी से भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ गठबंधन को लेकर निर्णायक बातचीत होगी। मुलाकात के दौरान आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि उनकी पिछले दिनों आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन्होंने स्वयं पहल कर अरव‍िंद केजरीवाल से फोन पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने मुलाकात के लिए 17 जुलाई का समय निर्धारित किया है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (SP) से गठबंधन को लेकर भी प्रारंभिक स्तर पर बातचीत हुई है। मोर्चा के घटक दल जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पिछले दिनों एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। बातचीत के र‍िजल्‍ट को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभिक स्तर की बातचीत हुई है।

state news