Indian Judge in US : भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह बनीं हैरिस काउंटी की न्यायाधीश, अमेरिका में पहली महिला सिख जज

भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। इसी के साथ वह अमेरिका में पहली महिला सिख न्यायाधीश बन गई हैं। सिंह का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ था और अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका आ गए थे। बीस वर्षों तक निचली अदालत की वकील रहीं सिंह स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल रही हैं।

उन्होंने शपथ समारोह में कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं एच-टाउन (ह्यूस्टन का एक उपनाम) का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करती हूं, और मैं बहुत खुश हूं।’ भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश रवि संदिल ने खचाखच भरे अदालतकक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की। संदिल ने कहा, ‘सिख समुदाय के लिए यह वास्तव में एक बड़ा क्षण है।’ संदिल राज्य के पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश भी हैं।

International News