देशभर में गरीबी से उबरे 24.82 करोड़;

मप्र में 9 साल में 2.30 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से बाहर

बीते नौ साल में बड़ी आबादी को गरीबी से उबारने वाले राज्यों में उत्तरप्रदेश और बिहार के बाद मध्यप्रदेश तीसरा अव्वल राज्य बन गया है। बीते नौ साल में देशभर में 24.84 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

इनमें 2.30 करोड़ मप्र के हैं। गरीबी को हराने वालों में सर्वाधिक 5.94 करोड़ लोग उत्तरप्रदेश के और 3.77 करोड़ लोग बिहार के हैं।

1.87 करोड़ के साथ राजस्थान चौथे स्थान पर है। विश्व बैंक ने दिन में 180 रु. से कम कमाने वालों को गरीबी रेखा से नीचे माना है। 2017 में 18.73% आबादी गरीब थी, जो 2021 में 11.90% रह गई।

General News