पूर्वी हवाओं के चलने के कारण रविवार से बदल सकता है दिल्ली का मौसम, बूंदाबांदी  की भी संभावना…

पूर्वी हवाओं के चलने के कारण रविवार से बदल सकता है दिल्ली का मौसम, बूंदाबांदी की भी संभावना…

दिल्ली में पूर्वी हवाओं के चलते मौसम में रविवार से बदलाव देखने को मिलेगा। नमी भरी पूर्वी हवाओं के चलते हल्की बारिश होने के आसार है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, शनिवार को भी दिल्लीवालों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप खिली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज होती गई। सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। इस दौरान आर्द्रता का स्तर 77 से 49 फीसदी के बीच रहा। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी हवा की दिशा पश्चिमी रहेगी और दिनभर धूप खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे रविवार के दिन गरज-चमक के कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अनुमान है कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक गिर सकता है।

Delhi News India News