आज द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर सकती है JMM..

आज द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर सकती है JMM..

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए उनका समर्थन मांगा। सिन्हा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन किया और उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उस प्रतिबद्धता की याद दिलाई जब उन्हें (सिन्हा) राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था।

आज द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर सकती है JMM
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को लेकर झारखंड की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।

भाजपा जश्न मनाते हुये झामुमो को राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन के मुद्दे पर मौन तोड़ने की अपील कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चुप्पी तोड़ने की मांग की है। दूसरी ओर झामुमो के कुछ विधायक द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

शिवसेना को समाप्त करना चाहती है भाजपा:उद्धव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार रात आरोप लगाया कि भाजपा का मकसद शिवसेना को समाप्त करना है क्योंकि वह हिंदू वोट बैंक को साझा नहीं करना चाहती। ठाकरे ने भाजपा और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे को चुनौती दी कि वे शिवसेना के कार्यकर्ताओं और पार्टी को वोट देने वाले लोगों को अपने पाले में करके दिखाएं। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली-एनसीआर में 12 तरह के ईंधन इस्तेमाल की इजाजत
दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ 12 प्रकार के ईंधन के इस्तेमाल की इजाजत होगी। इसमें पेट्रोल-डीजल से लेकर बिजली, सीएनजी और लकड़ी का कोयला तक शामिल है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन ने इन सभी ईंधनों और उनके अलग-अलग क्षेत्र में इस्तेमाल के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र को दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर

26 से 28 जून तक जर्मनी, यूएई की यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 जून को जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शोल्स एल्माउ जाएंगे। सम्मेलन के दौरान यूक्रेन संघर्ष, हिन्द प्रशांत क्षेत्र की स्थिति, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु सहित महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

1983 वर्ल्ड कप जीतकर आज ही के दिन भारत ने रचा इतिहास
भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाने में कई कप्तानों समेत खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। इस सुनहरे सफर के दौरान टीम इंडिया ने कई उतार-चढ़ाव भी देखे, खिलाड़ियों पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों ने एक समय पर क्रिकेट को शर्मसार किया तो युवा टीम ने विदेशी सरजमीं पर तिरंगा लहराने का काम भी किया। मगर इस सफर की शुरुआत कब हुई यह जानना काफी अहम है।

Delhi News India News