आज आठ बजे से लोकसभा की तीन सीटों व विधानसभा की सात सीटों पर शुरू होगी मतगणना

आज आठ बजे से लोकसभा की तीन सीटों व विधानसभा की सात सीटों पर शुरू होगी मतगणना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं पांच अन्य राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वास्ते 23 जून को हुए मतदान के लिए मतों की गिनती का काम रविवार को होगा। इस उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत अन्य लोगों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी।

सबसे पहले डाक से प्राप्त मतों की गिनती शुरू होगी और इसके बाद ईवीएम खोला जाएगा। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। त्रिपुरा में सर्वाधिक चार सीटे हैं, जहां उपचुनाव में वोट डाले गए हैं। इन सीटों में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है। टाउन बारदोवाली से किस्मत आजमा रहे साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है।

रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में किस्मत अजमा रहे छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार को आ जाएगा। इस दौरान 2058 ईवीएम में वोटों की गिनती के बाद यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किसको पलकों पर बैठाया और किसको नाकार दिया। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से जोरदार तैयारियां की गई हैं। रविवार की दोपहर तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।

रामपुर लोकसभा सीट पर 23 जून को वोटिंग हुई थी। लोकसभा सीट पर कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिले के 2058 बूथों पर वोटिंग हुई है। वोटिंग के बाद सभी 2058 ईवीएम में प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो गई थी। यह सभी ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में लॉक कर दी गई हैं। मंडी समिति में कड़ी सुरक्षा के बीच निगरानी की जा रही है। रविवार की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा की रिक्त सीटों पर हुए उप चुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे। इन दोनों सीटों पर 23 जून को हुए मतदान के बाद रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा से घनश्याम लोधी, सपा से मोहम्मद आसिम राजा, संयुक्त समाजवादी दल से हरी प्रकाश आर्य के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। रामपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के अनुसार रामपुर की लोकसभा सीट पर हुए मतदान के परिणाम सामने आएंगे। बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार 14-14 टेबिल मतगणना के लिए जबकि दो-दो टेबिल पोस्टल बैलेट के लिए लगाई गई हैं।

Delhi News India News