Dillinews7 – COVID-19 वैक्सीन लगवाने के लिए घर बैठे Co-WIN App पर कराएं रजिस्ट्रेशन, यहां चेक करिए पूरा प्रोसेस

Dillinews7

वैक्सीन लगाने के दूसरे चरण की शुरुआत आज यानी 1 मार्च से हो गई है। इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारी वाले 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अगर आप भी COVID-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने तीन तरीके बताए हैं। जिसमें एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और फेसिलेटिड कोहोर्ट रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शामिल हैं। एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको Cowin 2.0 App डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा अन्य ऐप्स जैसे Arogya Setu और Co-WIN website (cowin.gov.in) से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि Co-WIN App पर आपको कैसे रजिस्ट्रेशन कराना होगा: 

ऐसे कराएं COVID-19 वैक्सीन के लिए Co-WIN App पर रजिस्ट्रेशन?
>> कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले आपको CoWin app डाउनलोड करना होगा।

>> आपको ऐप पर रजिस्टर होने के लिए अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
>> इसके बाद आपके फोन पर अकाउंट बनाने के लिए OTP आएगा। OTP पर क्लिक करके आप वेरिफाई का बटन दबा दें।

> अब आप वैक्सिनेशन पेज पर आ जाएंगे। इस पेज पर आपको फोटो आईडी प्रूफ का ऑप्शन चुनना होगा।
>> इसके बाद आपको अपना नाम, उम्र, लिंग भरना होगा। 
>> इसके बाद आइडेंटी प्रूफ का डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
>> एकबार पूरी डिटेल भरने के बाद आप रजिस्टर बटन पर क्लिक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपने अकाउंट की डिटेल मिल जाएगी।

General News Health India News