लोकसभा चुनाव 2024:जेपी नड्डा बोले- 2024 में मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे, भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के अरियालुर में कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश ने विकास में लंबी छलांग लगाई है। 2019 में भारत दुनिया की 11वीं आर्थिक शक्ति था।

कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत ने 200 वर्षों तक हम पर शासन करने वाले ग्रेट ब्रिटेन को हराया और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। 2024 में प्रधानमंत्री तीसरी बार पीएम बनेंगे। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उधर, हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस विक्रमादित्य सिंह को उतार सकती है। विक्रमादित्य राज्य के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह मंडी की मौजूदा सांसद हैं।

वे पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर चुकी हैं। हालांकि अंतिम फैसला उन्होंने पार्टी हाईकमान पर छोड़ रखा है। प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं।

Delhi News